Quantcast
Channel: Good News, Real Inspirational Stories, Real Heroes Positive Views – Navbharat Times
Viewing all articles
Browse latest Browse all 724

मिसाल: कंडक्टर ने लौटाया गहनों से भरा बैग

$
0
0

बेंगलुरु
कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस में सफर कर रही एक यात्री का 2.5 लाख रुपये के सोने की जूलरी से भरा बैग बस में ही छूट गया। यह घटना सोमवार की है। कोई भी इतने कीमती सामान से भरा बैग बस में छूटने पर उसके वापस मिलने की उम्मीद छोड़ देगा। मगर इस महिला के साथ ऐसा नहीं हुआ। बस के कंडक्टर ने महिला का पता लगाकर बैग उसे वापस कर दिया।

निगम के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को करीब 4 यात्रियों के एक समूह ने कोल्लेगल से बेंगलुरु जाने वाली बस पकड़ी थी। ये लोग चन्नापटना उतर गए, मगर बैग बस में ही भूल गए। बैग में 2 नेकलेस, दो इयररिंग्स और एक स्टड थे। जिनकी कीमत 2.5 लाख रुपये है।

ईमानदारी के लिए मिला प्रशस्ति पत्र
बस सोमवार को जब बेंगलुरु पहुंची तो कंडक्टर एम जयदेवा को लावारिस हालत में बैग मिला। जयदेवा ने बताया, 'मैंने बैग खोलकर देखा तो उसमें सोने के गहने थे। बैग में महिला उन्नीसा सैयद का नंबर मिला। उस नंबर पर फोन किया, तो पता चला कि वह तब तक पुलिस में कंप्लेंट करा चुकी हैं।'

अधिकारियों ने यात्री को मैसूरु रोड सैटलाइट बस स्टेशन बुलाया और पहचान की पुष्टि के बाद महिला को बैग वापस कर दिया गया। परिवहन निगम में कंडक्टर को उसकी ईमानदारी के लिए प्रशस्ति पत्र दिया है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 724

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>