Quantcast
Channel: Good News, Real Inspirational Stories, Real Heroes Positive Views – Navbharat Times
Viewing all articles
Browse latest Browse all 724

'बेटी बचाओ जनआंदोलन' चलाते हैं यह डॉक्टर

$
0
0

पुणे
देश में 'बेटी बटाओ, बेटी पढ़ाओ' का नारा भले ही कुछ साल पुराना हो, एक व्यक्ति ऐसा भी है जो साल 2012 से बेटियों को बचाने की मुहिम छेड़े हुए है। पुणे के डॉक्टर गणेश राख ने 2007 में जरूरतमंदों के लिए एक अस्पताल खोला लेकिन 2012 में उससे भी बड़ा कदम उठाया।

जनवरी 2012 में गणेश ने जन्म के बाद और जन्म से पहले बेटियों की हत्या के खिलाफ 'बेटी बचाओ जनआंदोलन' की शुरुआत की। इसके तहत बेटी के जन्म पर वह डिलिवरी फी भी चार्ज नहीं करते। वह अब तक करीब 200 ऐसी डिलिवरी करा चुके हैं। यही नहीं, कन्या के जन्म पर पूरे अस्पताल में जश्न भी मनाया जाता है।


डॉक्टर राख कहते हैं, 'डिलिवरी के दौरान मैं देखता था कि कैसी बेटी होने पर मांओं के चेहरे से रंग उड़ जाता है। वहीं बेटे के जन्म पर पहले रिश्तेदार इकट्ठा होते थे और जश्न मनता है। जबकि बेटी के जन्म की खबर मिलने पर सब गायब हो जाते हैं। मैंने इस धारणा को बदलने की कोशिश की।'

राख के अभियान में धीरे-धीरे अलग-अलग शहरों के डॉक्टर जुड़ते गए। वह कहते हैं कि उनके इस कदम की शुरुआत में उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालांकि अब उन्हें लोगों का समर्थन मिल रहा है और अभियान में लोग उनके साथ जुड़ रहे हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 724

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>