Quantcast
Channel: Good News, Real Inspirational Stories, Real Heroes Positive Views – Navbharat Times
Viewing all articles
Browse latest Browse all 724

साहस को सलाम: नाजिया खान को मिली नई पहचान

$
0
0

आगरा
अपने साहस, बहादुरी और सोशल वर्क के दम पर कई राष्‍ट्रीय और राज्‍य स्‍तर के पुरस्‍कार पाने वाली नाजिया खान को उत्‍तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह ने आगरा पुलिस का विशेष पुलिस अधिकारी मनोनीत किया है। नाजिया को प्रतिष्ठित राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार समेत अब तक 40 से अधिक पुरस्‍कार मिल चुके हैं। डीजीपी ने इस संबंध में आगरा के पुलिस अधीक्षक को निर्देश भी दिया है।

डीजीपी ने बुधवार को नाजिया से मुलाकात की और विशेष पुलिस अधिकारी बनाने की घोषणा की। बता दें, 18 वर्षीय नाजिया खान को बीते दिनों दिल्‍ली में आयोजित राष्‍ट्रीय वीरता पुरस्‍कार में भारत अवॉर्ड से सम्‍मानित किया गया था। यूपी में केवल नाजिया को ही यह पुरस्‍कार मिला था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 18 बच्‍चों को इस पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया था।

नाजिया ने बीए फर्स्‍ट ईयर की पढ़ाई करते समय आठ साल की बच्‍ची को अपहरण होने से बचाया था। उन्‍होंने अपने इलाके में जुआ खेल रहे लोगों को भी रोका था। वीरता पुरस्‍कार मिलने के बाद नाजिया को पीएम मोदी ने प्‍यार से लड़ाकू बोला था और आधे घंटे तक बात की थी। नाजिया ने गणतंत्र दिवस की परेड में भी हिस्‍सा लिया था।

नाजिया को वर्ष 2016 में उत्‍तर प्रदेश सरकार की ओर से रानी लक्ष्‍मीबाई पुरस्‍कार से भी नवाजा गया था। नाजिया के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यो को देखते हुए डीजीपी ने उन्‍हें आगरा का विशेष पुलिस अधिकारी नियुक्‍त किया है।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 724

Latest Images

Trending Articles



Latest Images

<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>