Quantcast
Channel: Good News, Real Inspirational Stories, Real Heroes Positive Views – Navbharat Times
Viewing all articles
Browse latest Browse all 724

21 हजार फीट ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

$
0
0

एस.पी. रावत, पानीपत
जम्मू-कश्मीर के नुनकुन वैली की करीब 21 हजार फीट ऊंची चोटी पर हरियाणा पुलिस के एक जवान ने तिरंगा फहराया है। इस कामयाबी का श्रेय पानीपत के 35 वर्षीय एएसआई कपिल ठाकुर को जाता है। उनके साथ जींद के नरवाना निवासी पर्वतारोही प्रवीण ने भी इस मुकाम को हासिल किया है। कपिल पानीपत पुलिस में कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को जापान, ब्रिटिश व भारत के 40 पर्वतारोही इस शिखर को फतेह करने निकले थे, लेकिन 14 पर्वतारोही ही चोटी तक पहुंच पाए। 22 अगस्त दोपहर डेढ़ बजे उन्होंने 21 हजार फीट की चढ़ाई करके तिरंगा व हरियाणा पुलिस का झंडा फहराया। 26 दिन में वह चोटी से सुरक्षित लौट आए। टीम का नेतृत्व बीएसएफ के डीआईडी एससी नेगी कर रहे थे। पुलिस प्रवक्ता सुशील मलिक ने बताया कि कपिल के लौटने पर पानीपत पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बधाई दी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 40 सदस्यों की टीम में कपिल ठाकुर हरियाणा पुलिस के एकमात्र पर्वतारोही थे।

सांस लेने में हुई दिक्कत
कपिल ने बताया कि चढ़ाई के दौरान खानपान, टेक्निकल उपकरण सहित अन्य सामान से भरा 30 किलो का बैग उनके पास था। चोटी पर ऑक्सीजन की कमी थी, इसलिए सांस लेने में परेशानी आ रही थी। इसलिए वातावरण के अनुसार कपिल व उनके साथियों ने अपने आपको ढाला। चढ़ाई के दौरान बर्फीले तूफान और कई मुसीबतों का सामना करना पड़ा। इसके लिए वह दो माह पहले से तैयारी कर रहे थे।

साथी को रेस्क्यू कर बचाया
कपिल ने बताया कि टीम के पर्वतारोही उतराखंड के जगदीश भट्ट भी उनके साथ चढ़ाई कर रहे थे। चढ़ाई के दौरान जगदीश बर्फ की खाई में गिर गए। कपिल व उनके साथियों ने रेस्क्यू कर उसे बचा लिया। कपिल का कहना है कि 40 सदस्यीय टीम में युवा पर्वतारोही भूपेश भी थे, जो 25 फीट नीचे बर्फ की खाई में गिर गए थे। टीम ने रेस्क्यू कर उन्हें भी बचा लिया। इस शिखर पर चढ़ाई के लिए कपिल का चयन भारतीय पर्वतारोहण संस्थान साउथ कैम्पस दिल्ली (आईएमएफ) ने किया था। कपिल का कहना है कि चढ़ाई के दौरान 15 अगस्त को उन्होंने करगिल की चोटी पर तिरंगा झंडा फहराया। मालूम हो कि आजादी के बाद सेना ने भी यहां झंडा फहराया था।

पहले भी फतेह कर चुके हैं कई चोटियां
पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि एएसआई कपिल 2011 से हरियाणा पुलिस एडवेन्चर टीम के खिलाड़ी हैं। वह 2011 में हिमालय पर्वत की 17500 फीट ऊंची पीर पंजाल, 18500 फीट ऊंची कुबेर चोटी और 2013 में 23500 फीट ऊंची हिमालय पर्वत की माउंट कामेट चोटी पर तिरंगा और हरियाणा पुलिस का झंडा फहरा चुके हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 724

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>