Quantcast
Channel: Good News, Real Inspirational Stories, Real Heroes Positive Views – Navbharat Times
Viewing all articles
Browse latest Browse all 724

कृतिका बनीं देश की पहली दृष्टिहीन डॉक्टर

$
0
0

मुंबई
सच है कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इस कहावत को साकार कर दिखाया है नालासोपारा की 24 वर्षीय डॉक्टर कृतिका पुरोहित ने। दृष्टिहीन कृतिका ने अपने मजबूत इरादों से न केवल डॉक्टर बनने का सपना सच कर दिखाया है, बल्कि अपने जैसे अनेक दिव्यांगों के लिए जिंदगी में कुछ करने की उम्मीद भी जगाई है।

दृष्टिहीन होने के कारण कृतिका को अपने मुकाम तक पहुंचने में कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाना पड़ा, लेकिन कुछ करने की जिद के आगे सारी परेशानियां झुक गईं।

बचपन में गई रोशनी

कृतिका बचपन से ही डॉक्टर बनना चाहती थीं। तीसरी क्लास में उनकी आंखों की रोशनी वाली ऑप्टिकल नस में दिक्कत आ गई। इससे उन्हें दोनों आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। मगर डॉक्टर बनने का सपना देखना उन्होंने नहीं छोड़ा।

डिग्री के लिए कोर्ट गईं

कृतिका ने बताया, ‘देश में दृष्टिहीन लोगों के लिए फिजियोथेरपी में डिप्लोमा और सर्टिफिकेशन कोर्स तो है, लेकिन डिग्री कोर्स नहीं है। मैं डिग्री कोर्स में ऐडमिशन लेना चाहती थी। इसके लिए मुझे कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा।’

बिना दस्तानों के प्रैक्टिकल

कृतिका बताती हैं, ‘काफी संघर्ष के बाद मुझे ऐडमिशन तो मिल गया, लेकिन परेशानियां अभी थमी नहीं थीं। मेरे देख न पाने के कारण प्रैक्टिकल को लेकर भी कई लोगों ने सवाल उठाए। मैं ऑब्जेक्ट को देख नहीं सकती थी, इसलिए मैं बिना दस्ताने के मृत शरीर पर प्रैक्टिकल करती थी। इससे मुझे मानव शरीर के विभिन्न अंगों को छूकर उनका अहसास हो जाता था।’

निजी प्रैक्टिस करती हैं

कृतिका ने केईएम अस्पताल से फिजियोथेरेपी में डिग्री कोर्स किया। उन्हें महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल फॉर ऑक्यूपेशनल थेरपी ऐंड फिजियोथेरपी (मुंबई) का सर्टिफिकेट मिला। वह शायद सरकार द्वारा प्रमाणित देश की पहली नेत्रहीन डॉक्टर हैं। अब वह निजी प्रैक्टिस करती हैं और आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जाना चाहती हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 724

Trending Articles


हिन्दी कैलेंडर तिथि ,वार ,अंग्रेजी तारीख सहित - Calendar जून,2015


शायद मेरी शादी का ख्याल - Shayad Meri Shaadi Ka Khayal (Lata Mangeshkar,...


सांवरे सांवरे कहे मोसे - Sanware Sanware Kahe Mose (Lata Mangeshkar, Anuradha)


हिन्दी कैलेंडर तिथि ,वार ,अंग्रेजी तारीख सहित - Calendar जुलाई ,2015


sangati ka fal hindi story संगती का फल


101+ Anmol Vachan in Hindi |सर्वश्रेष्ठ प्रेरणादायक अनमोल वचन


भारत के प्रमुख शहर व राज्यों के भौगोलिक उपनाम की सूची


भारत के प्रमुख वाद्ययंत्र और उनके वादकों की सूची - List of Musical...


मैं फिर भी तुमको चाहूँगा - Main Phir Bhi Tumko Chahunga (Arijit, Shashaa,...


विश्व के प्रमुख देश और उनकी गुप्तचर संस्थाओं की सूची



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>