Quantcast
Channel: Good News, Real Inspirational Stories, Real Heroes Positive Views – Navbharat Times
Viewing all articles
Browse latest Browse all 724

शाबाश! बीच समुद्र बचाई 46 मछुआरों की जान

$
0
0

ओमदेव शर्मा, फरीदाबाद
अमेरिका के अलास्का समुद्री क्षेत्र में 27 जुलाई को 46 अमेरिकी मछुआरों की जान बचा कर मर्चेंट नेवी के चीफ ऑफिसर दिनेश कुमार ने अपने जिले का ही नहीं, बल्कि भारत का नाम गर्व से ऊंचा कर दिया है। दिनेश कुमार फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित अटाली गांव के रहने वाले हैं।

अमर सिंह ने बताया कि बेटे दिनेश कुमार ने उन्हें 28 जुलाई को फोन कर इस घटना के बारे में बताया था। उसका कहना था कि वह 27 जुलाई को केरल के रहने वाले कैप्टन जिमी जोसेफ के साथ जहाज पर सवार थे। उनका जहाज कनाडा से थाइलैंड की ओर जा रहा था। जहाज जब अमेरिका के अलास्का एरिया में था तभी उनको रेडियो से संदेश मिला कि मछुआरों की एक बोट डूब रही है।

जहां से डूबने की सूचना आ रही थी, वह उनके जहाज से करीब 50 मील दूर थे। दिनेश का कहना था कि उन्होंने अपने जहाज को मदद के लिए उस दिशा में घुमा दिया और साथ ही सैटेलाइट फ़ोन के जरिए अमेरिकी कोस्ट गॉर्ड को भी इसकी जानकारी देते हुए रेडियो के माध्यम से आसपास के जहाज़ों को भी सूचना दी।

इतना ही नहीं उन्होंने अपने जहाज से छोटी बोटों को पानी में उतारा और उस ओर चल पड़े। वहां पहुंचने पर उन्होंने डूब रहे मछुआरों के जहाज को नियंत्रित कर 46 मछुआरों को बचा लिया। अमेरिका में भारतीय नौजवानों की इस बहादुरी की काफी चर्चा रही। दिनेश कुमार के माता-पिता अमर सिंह और सरोज ने बताया कि इस सूचना के बाद से वह खुशी में फूले नहीं समा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत देश के नौजवानों ने हर समय दूसरों की मदद की है। दिनेश की पत्नी दीपिका और उनकी 5 साल की बेटी भी साथ में ही है।

अलास्का समुद्री क्षेत्र में दिनेश ने बचाई मछुआरों की जान

अमर सिंह ने कहा कि दिनेश कुमार ने करीब 10 साल पहले चीफ ऑफिसर के रूप में मर्चेंट नेवी जॉइन की थी। दिनेश कुमार के माता पिता अटाली गांव में ही रहते हैं। वह हरियाणा विद्यालय शिक्षा के बोर्ड के रीजनल कार्यालय सेक्टर-55 में कार्यरत हैं। अमर सिंह ने बताया कि दिनेश उनकी इकलौती संतान है। करीब 10 साल पहले दिनेश मर्चेंट नेवी में भर्ती हुआ था। अमर सिंह ने बताया कि उनके पिता बलवीर सिंह भी भारतीय सेना में देश सेवा कर चुके हैं। जबकि 2 भाई दयानंद व सिंहराज भी एयरफोर्स से रिटायर हो चुके हैं।

मोबाइल ऐप डाउनलोड करें और रहें हर खबर से अपडेट।


Viewing all articles
Browse latest Browse all 724

Trending Articles



<script src="https://jsc.adskeeper.com/r/s/rssing.com.1596347.js" async> </script>